Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर में डीएम ऑफिस के बाहर राजस्व कर्मियों का धरना-प्रदर्शन:ग्रेड पे, ट्रांसफर-प्रमोशन की मांग, कहा- आश्वासन के बाद भी समाधान नहीं


भागलपुर में राजस्व कर्मियों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जिले के अंचलों से पहुंचे कर्मचारियों ने अपनी लंबित मागों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है और उन्हें जल्द पूरी करने की मांग की है। धरना में शामिल कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि सरकार की ओर से बार-बार आश्वासन मिलने के बाद भी हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि 2025 में सरकार-कर्मचारी संघ के बीच समझौता हुआ था, जो अब तक लालू नहीं हुआ है। प्रदर्शन राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किया। संघ के पदाधिकारियों ने राजस्व कर्मचारियों की कई अहम लंबित मांगों का बताया। इनमें ग्रेड पे 1900 के स्थान पर 2800 करना, सभी नियुक्त राजस्व कर्मचारियों को उनके गृह जिले में पदस्थापित करना, एसीपी-एमएसीपी का लाभ देना और लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को प्रोन्नति देना प्रमुख है। जल्दी मांगें नहीं पूरी हुई तो आंदोलन होगा कर्मचारियों ने यह भी बताया कि कई स्थानों पर एक ही कर्मचारी को कई पंचायतों का प्रभार दे दिया गया है, जिससे उन पर काम का ज्यादा दबाव है। इससे उन्हें मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा विभाग की ओर से कई अंचलों में बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जैसे समुचित कार्यालय भवन, कुर्सी, टेबल, कागज और इंटरनेट। धरना में शामिल कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे और सरकार से शीघ्र समाधान की अपील की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles