Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर:बच्ची की मौत, मां-पिता और भाई घायल; श्राद्ध कर्म से वापस घर लौटते समय हुआ हादसा


भागलपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार पिता, मां और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। श्राद्ध कर्म से वापस घर लौट रहे थे। घटना बाईपास थाना क्षेत्र की है। मृतका दुर्गी कुमारी(6) मधुसूदनपुर के मनियारपुर गांव की रहने वाली थी। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल पिता छतीश सिंह, मां सुगंधा देवी और भाई मन कुमार को अस्पताल में एडमिट कराया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। घर वापस लौटते समय हादसा मृतका के चाचा बृजेश कुमार ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य तरछा गांव में एक रिश्तेदार के यहां श्राद्ध कर्म में शामिल होने गए थे। मृत्यु भोज में शामिल होने के बाद सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई थानाध्यक्ष सुमन राय ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। एक बच्ची की मौत हुई है। अभी तक परिवार की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles