Monday, March 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर में बदमाशों ने छात्रा से मोबाइल छीना:बैलेंस बिगड़ने से ऑटो से नीचे गिरी, आधे घंटे तक बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ी रही


भागलपुर में एग्जाम देने जा रही बीए पार्ट वन की छात्रा से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। छीना-झपटी के दौरान बैलेंस बिगड़ने से छात्रा ऑटो से नीचे गिर गई। इस बीच ऑटो ड्राइवर भी मौके से भाग निकला। करीब आधे घंटे तक बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ी रही। राहगीर आते-जाते रहे, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। बाद में स्थानीय दुकानदारों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हाथ में चोट लगी है। जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। फिलहाल लड़की खतरे से बाहर है। पीड़िता सुमन कुमारी जगदीशपुर इलाके की रहने वाली है। टीएनबी लॉ कॉलेज में पढ़ती है। पति से फोन पर बात कर रही थी सुमन ने बताया कि आज(गुरुवार 26 मार्च 2026) अंग्रेजी का पेपर देने के लिए जा रही थी। रास्ते में पति का फोन आया, उनसे बात करने लगी। इस बीच बाइक सवार 2 बदमाश मोबाइल छीनकर भाग निकले। पुलिस से अनुरोध है कि मेरा मोबाइल जल्द बरामद कर वापस किया जाए। शिकायत के आधार पर करेंगे कार्रवाई इस संबंध में थानाध्यक्ष सुमन राय ने बताया कि पीड़िता से दो बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Popular Articles