भागलपुर में 20 लाख की शराब बरामद:पुआल लदे ट्रक से हो रही थी तस्करी, 335 पेटी जब्त

Date:


भागलपुर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। पुआल से लदे एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। यह खेप झारखंड से बिहार के मुंगेर ले जाई जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने बायपास पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक ट्रक पर संदेह होने पर उसे रोककर जांच की गई। प्रारंभिक पूछताछ में चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद ट्रक की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुआल के अंदर छिपाकर रखी गई 335 पेटियों में लगभग 16,080 प्लास्टिक बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। ट्रक उत्तर प्रदेश नंबर का है, जिसे भी जब्त कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान ड्राइवर अरेस्ट उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि विभाग को पहले से गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद टीम गठित कर बायपास क्षेत्र में सघन जांच शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार चालक ने बताया कि वह शराब को झारखंड से मुंगेर पहुंचाने वाला था। ट्रक मालिक की ओर से उसे जगदीशपुर के रास्ते जीरोमाइल की ओर जाने का निर्देश दिया गया था, ताकि शक से बचा जा सके। हालांकि, सतर्कता के कारण तस्करी की यह कोशिश विफल हो गई। छापेमारी दल में उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार, एसआई गौतम कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे। विभाग अब शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp