Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

विप्र फाउंडेशन का पुरुषोत्तम बने क्षेत्रीय अध्यक्ष, मारवाड़ी सम्मेलन ने किया सम्मानित


चाईबासा| झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की इकाई जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में विप्र फाउंडेशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर पुरुषोत्तम शर्मा का उनके आवास जाकर स्थानीय मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। पुरुषोत्तम शर्मा का जन्म चाईबासा में 23 जनवरी 1957 में हुआ और अपने जीवन काल में उन्होंने कई सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं में कार्य किया है वे 1995 से 2018 तक एस पी जी मिशन हाई स्कूल के प्रधानाचार्य रहे नेशनल कैडेट कोर के प्रभारी, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय महामंत्री, श्याम प्रचार मण्डल के अध्यक्ष, शिक्षक संघ के अध्यक्ष, चाईबासा गोशाला, मारवाड़ी सम्मेलन, एवं अन्य कई संस्थाओं में सदस्य रहते हुए उन्होंने सर्वोच्च पद प्राप्त कर समाजसेवा के कार्य करते रहे हैं। कार्यक्रम में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष सह शाखा अध्यक्ष रमेश खिरवाल, जिला सम्मेलन के अध्यक्ष अशोक विजयवर्गीय, सलाहकार सदस्य अनिल मुरारका, कोषाध्यक्ष रामस्वरुप अग्रवाल, पवन चाण्डक, दीलीप अग्रवाल, गौरीशंकर चिरानिया, मनोज शर्मा, रमेश चौमाल, शिव बजाज, जीवन वर्मा, संजय गर्ग सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles