Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर से सीधे अहमदाबाद जाने का सपना होगा पूरा, नवंबर से चल सकती है अमृत भारत एक्सप्रेस

भागलपुर से सीधे अहमदाबाद जाने का सपना होगा पूरा, नवंबर से चल सकती है अमृत भारत एक्सप्रेस

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट.

Amrit Bharat Express:बिहार के रेल यात्रियों, खासकर भागलपुर और आसपास के जिलों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. पटना-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस का विस्तार अब भागलपुर तक किए जाने की तैयारी चल रही है. पूर्व रेलवे मुख्यालय कोलकाता ने इस संबंध में मालदा डिवीजन से फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी थी, जिसे भेज दिया गया है. यदि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी हुईं तो नवंबर 2026 से भागलपुर से अहमदाबाद के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो सकती है.

भागलपुर को मिलेगी अहमदाबाद की पहली सीधी ट्रेन

अहमदाबाद देश के प्रमुख औद्योगिक और व्यावसायिक शहरों में शामिल है. बड़ी संख्या में बिहार के लोग रोजगार, व्यवसाय और शिक्षा के लिए गुजरात जाते हैं. अभी भागलपुर के यात्रियों को अहमदाबाद जाने के लिए पटना या अन्य स्टेशनों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है. अमृत भारत एक्सप्रेस के विस्तार के बाद यह परेशानी खत्म हो जाएगी.

रेलवे मुख्यालय तक पहुंची फिजिबिलिटी रिपोर्ट

पूर्व रेलवे मुख्यालय ने ट्रेन विस्तार की संभावना को लेकर मालदा मंडल से रिपोर्ट मांगी थी. मालदा डिवीजन ने भागलपुर के रेल अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर अपनी फिजिबिलिटी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप दी है. अब रेलवे बोर्ड और मुख्यालय स्तर पर अंतिम निर्णय की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

शुक्रवार को चलेगी ट्रेन, शाम 4:30 बजे होगा प्रस्थान

मौजूदा समय में पटना-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन, शुक्रवार को संचालित होती है. प्रस्ताव के अनुसार ट्रेन शुक्रवार सुबह करीब 6:25 बजे भागलपुर पहुंचेगी और शाम 4:30 बजे भागलपुर से अहमदाबाद के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन 22 कोचों वाली होगी और इसके सभी कोच स्लीपर श्रेणी के हैं.

तेजी से बन रही सेंटिंग लाइन

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रैक की पार्किंग, सफाई और मेंटेनेंस को ध्यान में रखते हुए सेंटिंग लाइन का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है. करीब 800 मीटर लंबी इस लाइन का काम अगस्त-सितंबर तक पूरा होने की संभावना है. इसके बाद अमृत भारत एक्सप्रेस के रैक को भी यहां रखा जा सकेगा.

रेलवे अधिकारियों ने जताया भरोसा

पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक डॉ. उदय शंकर झा के अनुसार पटना-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस का भागलपुर तक विस्तार करने की दिशा में तैयारी चल रही है. मालदा डिवीजन से फिजिबिलिटी रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है और नवंबर से ट्रेन संचालन की संभावना पर काम किया जा रहा है.

Also Read: Also Read: RJD MLC बोले- राबड़ी देवी डायमंड ज्वेलरी नहीं पहनतीं, सिंगर को हीरे का कंगन गिफ्ट करने के बाद JDU ने की ED जांच की मांग

The post भागलपुर से सीधे अहमदाबाद जाने का सपना होगा पूरा, नवंबर से चल सकती है अमृत भारत एक्सप्रेस appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles