![]()
भाजपा ने प्रदेश के सात में से छह मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। सीमा सिंह को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मनोज वाजपेयी महतो को प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा की कमान मिली है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष का नाम फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। प्रदेश भाजपा महामंत्री गणेश मिश्रा ने शुक्रवार को नए अध्यक्षों की सूची जारी की। शशांक भाजयुमो अध्यक्ष की दौड़ से बाहर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के निवर्तमान अध्यक्ष शशांक राज को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। कार्यसमिति में उनका नाम आने के साथ यह लगभग स्पष्ट हो गया था कि उन्हें दोबारा युवा मोर्चा का अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। हालांकि, नए अध्यक्ष के नाम पर संगठन के स्तर पर अभी एक राय नहीं बन पाई है। अध्यक्ष पद के लिए शशांक राज के अलावा श्रीनिवास और अजातशत्रु के नाम पर भी विचार हुआ है। संगठन में सहमति नहीं बनने की स्थिति में इन तीनों नामों से अलग किसी नए चेहरे को भी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
भाजपा ने 6 मोर्चों के अध्यक्ष बदले:सीमा महिला मोर्चा व मनोज भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने, युवा मोर्चा की तलाश जारी
