Saturday, August 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा बरलंगा मंडल की मासिक बैठक संपन्न

मगनपुर |भारतीय जनता पार्टी बरलंगा मंडल की मासिक बैठक गुरुवार को मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री बबलू साहू एवं मंडल के प्रवासी मनोज गिरी उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला सह-कोषाध्यक्ष मनोज महतो, जिला कार्यालय मंत्री विनोद प्रसाद तथा मंडल मीडिया प्रभारी भी मौजूद रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तीकरण और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष सुभाष रजवार, महामंत्री अजय पांडेय, मंडल मंत्री नीरज चक्रवर्ती, बद्री प्रसाद साहू, जिया जलाल रजवार, एससी मोर्चा अध्यक्ष किशोरी रजवार, उपाध्यक्ष खिरोधर तिवारी, उपेंद्र शर्मा, सहदेव प्रजापति, फनीभूषण ठाकुर, विकेश उपाध्याय, बूथ अध्यक्ष मालू रजवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन एवं आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles