
कल्याणी से सामु रजक की रिपोर्ट
Gold Worth Rs 25 Crore Seized: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 32वीं बटालियन के जवानों ने नदिया जिला के बानपुर बॉर्डर इलाके से करीब 15 किलो 607 ग्राम सोना बरामद किया है. इसकी मार्केट वैल्यू करीब 25 करोड़ रुपए बतायी गयी है. बीएसएफ की 32वीं बटालियन ने गुप्त सूचना के आधार पर सोने की तस्करी कर रही महिला को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
बरामद सोने की कीमत 24.96 करोड़ रुपए
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि इस महिला पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी. अधिकारी ने कहा कि आखिरकार हमारा शक सही निकला. बॉर्डर पर 24 करोड़ 95 लाख 56 हजार रुपए मूल्य का सोना मिलने के बाद महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया.
महिला से पूछताछ कर रहे बीएसएफ के अधिकारी
बीएसएफ के अधिकारियों ने महिला से पूछताछ शुरू कर दी है. इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाया जा रहा है. यह भी जानकारी हासिल की जा रही है कि इतना सोना कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाने का प्लान था.
ये भी पढ़ें: कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट पर 60 लाख के सोने-चांदी के आभूषण जब्त, राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
सीमा पर बीएसएफ ने बढ़ायी निगरानी
बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि तस्करी रोकने के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गयी है. जांच कर रहे अधिकारियों का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में सोने की बरामदगी किसी बड़े तस्करी गिरोह के एक्टिव होने का संकेत है. बल के अधिकारियों की पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी महिला को कृष्णगंज थाने की पुलिस को सौंप दिया जायेगा.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में धड़ल्ले से हो रही है सोने की तस्करी, बंगाल-सिक्किम में 275 करोड़ का सोना जब्त
The post भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की कार्रवाई, 15.607 किलो सोने के साथ महिला गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.
