Top 5 This Week

Related Posts

भुअर सिंह हत्याकांड में 11 आरोपियों के खिलाफ वारंट:गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर कर रही छापेमारी, बाइक सवार तीन शूटरों पर शक


भोजपुर में पूर्व मुखिया प्रेमा देवी के दिव्यांग पुत्र रितेश सिंह उर्फ भुअर सिंह की हत्या मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। कोर्ट ने 11 नामजद आरोपितों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अनुसंधान पदाधिकारी(आईओ) की ओर से कोर्ट में वारंट जारी करने के लिए अर्जी दी गई थी। हालांकि, वारंट जारी होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। फरारी की स्थिति बरकरार रहने पर जल्द ही इश्तेहार और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के लिए भी कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक तरीकों से जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान और भागने के रास्तों का पता लगाया जा सके। पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वारदात को बाइक सवार तीन शूटरों ने अंजाम दिया था। इस हत्याकांड की कड़ियां पुराने विवाद से भी जुड़ती नजर आ रही हैं। करीब तीन साल पहले मृतक के बड़े भाई बबलू सिंह को भी आरा में गोली मारी गई थी। उस मामले में चार आरोपी जेल भेजे गए थे, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य फिलहाल बाहर हैं। पुलिस की जांच की दिशा भी पुराने विवाद और आपसी रंजिश की ओर इशारा कर रही है। पत्नी के आवेदन पर केस दर्ज मृतक की पत्नी श्वेता सिंह के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में कुल 11 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें से दो पर साजिश रचने और नौ पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, लहरपा गांव निवासी जितेंद्र यादव, मकरध्वज उर्फ रणवीर यादव, अंकित यादव, अमन महतो, नागेंद्र उर्फ छोटू यादव, संजय यादव, अजय यादव और मुखिया पुत्र आनंद राज समेत अन्य पर हत्या का आरोप है। हीरा लाल यादव और सुरेन्द्र राय पर साजिश रचने की बात कही गई है।

Spread the love

Popular Articles