Sunday, July 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भुरकुंडा में 27 को मनेगा वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह

भुरकुंडा में 27 को मनेगा वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह

भुरकुंडा. मयूर स्टेडियम भुरकुंडा में 27 फरवरी को 68वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा. समारोह को लेकर शनिवार को बरका-सयाल जीएम अजय सिंह व विभिन्न ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों ने आयोजन स्थल पर तैयारी का जायजा लिया. जीएम श्री सिंह ने बताया कि सीसीएल क्षेत्र के सभी एरिया व इकाइयों से प्रतिनिधि भाग लेंगे. इस आयोजन के लिए बरका-सयाल को 2013 के बाद यह दूसरी बार मेजबानी मिली है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खान सुरक्षा महानिदेशक होंगे. सीसीएल सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, खान सुरक्षा उप महानिदेशक एसएस प्रसाद, खान सुरक्षा निदेशक अजीत कुमार, एनपी देवरी, मुरलीधर बिंदरी, आरआर मिश्रा, वित्त निदेशक पवन कुमार मिश्रा, हर्षनाथ मिश्रा, चंद्रशेखर तिवारी, अनूप हजुरा, विनोद कुमार उपस्थित रहेंगे. मौके पर राकेश सत्यार्थी, अभिरूप कुमार, अजय कुमार, एसके झा, विवेक कुमार, विंध्याचल बेदिया, संजीव बेदिया, विकास कुमार, सुखदेव प्रसाद, अर्जुन सिंह, जेपीएन सिन्हा, संजय शर्मा, बृजकिशोर राम, संजय यादव, संजय मिश्रा, देवेंद्र सिंह, चमन मुंडा, अशोक गुप्ता, दशरथ कुर्मी, कमलेश कुमार, रमाकांत दुबे, विनोद मिश्रा, अफजल हुसैन, गणेश राम उपस्थित थे.

The post भुरकुंडा में 27 को मनेगा वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles