Saturday, September 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर- करंट के चपेट में आने से मासूम की मौत:खेलने के दौरान पंखे से लटके तार के चपेट में आया, अस्पताल लाने के दौरान हुई मौत


भोजपुर के गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम करंट के चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृत बच्चे की पहचान गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव के रहने वाले गरचाई कुमार के 5 साल के बेटे अंकुश कुमार के रूप में हुई है। पंखे में लगा तार लटक रहा था, इसी दौरान चपेट में आया इधर, मृत बच्चे के परिजन संजय कुमार ने बताया कि बच्चा घर में खेल रहा था और पंखे में लगा बिजली का तार लटक रहा था। खेलने के दौरान वह उसी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे देखा तो, इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख मृत घोषित कर दिया इसके पश्चात परिजन उसके शव को वापस गांव ले गए। बताया जाता है कि मृत बच्चा अपने दो भाई व एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां सवरी देवी व एक भाई प्रमोद कुमार एवं एक बहन अंशु कुमारी है। घटना के बाद मृत बच्चे के घर में कोहराम मच गया। उसकी मां सवरी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles