![]()
भोजपुर में आहर में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। हाथ-पैर धोने के दौरान हादसा हुआ है। मृतक की पहचान दुलारपुर गांव निवासी महेश राम के पुत्र मनु राम(37) के तौर पर हुई है। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र की है। रिश्तेदार सह विकाश मित्र रामबाबू राम ने बताया कि घर से शौच करने के लिए गए थे। आहर किनारे जेसीबी से पहले ही गड्ढा किया गया था। शौच करने के बाद हाथ-पैर धोने के लिए गए। तभी उनका पर फिसल गया और गहरे पानी में चले गए। वहां खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना परिवार के सदस्यों को दी। ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया। घर में मचा कोहराम जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। मृतक तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी सीता देवी और 2 बेटी नंदनी, रागनी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। पत्नी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

