Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग में सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत:अज्ञात बस की टक्कर से गई जान, मुआवजे को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम


हजारीबाग जिले के लाखे स्थित मजार के पास गुरुवार की देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरौनी कला निवासी निरंजन कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। जानकारी के अनुसार, निरंजन कुमार एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत थे और अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। देर रात काम निपटाकर घर लौटते समय लाखे मजार के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि निरंजन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। चालक बस सहित मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख लगाया जाम हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जिला बोर्ड चौक को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार के लिए तत्काल उचित मुआवजे और फरार बस चालक की गिरफ्तारी की मांग की। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। मुआवजे के आश्वासन पर तीन घंटे बाद हटाया जाम स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर अंचलाधिकारी आशुतोष कुमार और कोरा थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया और उनसे बातचीत की। प्रशासन ने परिजनों को सरकारी प्रावधानों के तहत आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषी वाहन की पहचान कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। लगभग तीन घंटे बाद जाम हटाया गया और पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles