Friday, October 16, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एमजीएम स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को स्कालर बैज देकर किया सम्मानित


सिटी रिपोर्टर | बोकारो एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर-4एफ में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव जारी है। इसलिए इस दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। शिक्षक विद्यार्थियों के लिए कक्षा का बेहतर तरीके से प्रबंधन करते हैं। विद्यार्थियों को किताबी शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान देते हैं। उन्हें जीवन में चुनौतियों से निबटने के लिए तैयार करते हैं। इसका सकारात्मक नतीजा सामने आ रहा है। अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कक्षा छह से 12वीं तक के 130 मेधावी विद्यार्थियों को स्कॉलर बैज देकर सम्मानित किया गया। कक्षा छह के अयांश भागड़िया, 7वीं के उत्कर्ष सिंह, 8वीं की निमिषा कुमारी, 9वीं के आदित्य बर्मन राय, कक्षा 10वीं की सनीक्षा सिंह, 8वीं के मोनित गड़ोदिया व कक्षा 12वीं में खुशी कुमारी ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किए। प्राचार्य डॉ. वर्गीस ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उप प्राचार्य राखी बनर्जी, हेड मिस्ट्रेस सपना जोशी, शिक्षक, शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles