Monday, October 5, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में करंट लगने से किसान की मौत:खेत पर पटवन के लिए गए थे, जर्जर तार की चपेट में आने से लगा झटका


भोजपुर में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। खेत में पटवन के दौरान हादसा हुआ है। मृतक की पहचान बखोरापुर निवासी संतोष सिंह(46) के तौर पर हुई है। घटना बड़हरा थाना क्षेत्र की है। मृतक के भतीजे मुन्ना सिंह ने बताया कि रविवार की शाम हाजीपुर गांव स्थित खेत पर गए थे। जहां पहले से बोरिंग के पास बिजली के पोल से जर्जर तार टूटकर लटक रहा था। खेत में पटवन के दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में मनी छपरा स्थित पीएसची लेकर गए। वहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम मृतक चार भाई-बहन में दूसरे स्थान पर थे। परिवार में मां कलावती देवी, पत्नी कुसुम देवी, तीन पुत्री निक्की, प्रिया, निकिता और दो पुत्र अंकित, आदर्श है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मां, पत्नी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles