![]()
भोजपुर में मंगलवार को संदिग्ध स्थिती में एक कारपेंटर की मौत हो गई। परिजन को आशंका है कि नशा का ओवरडोज लेने से जान गई है। बताया जा रहा कि मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला वार्ड नंबर-6 निवासी संतोश शर्मा (45) है। जो कारपेंटर का काम करते थे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव की है। घर से 200 मीटर दूर खेत में पड़े थे मृतक के बेटे नवल शर्मा ने बताया कि सुबह में पिता काम करने के लिए घर से निकले थे। इसी बीच वे घर से 200 मीटर दूर खेत में गिरे मिले। इसकी सूचना ग्रामीणों ने दी थी। जिसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पुत्र ने संभावना व्यक्त की है कि अत्यधिक नशा करने से उनकी मौत हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया वहीं, परिजन बिना शव का पोस्टमॉर्टम करवाए बिना घर वापस लेकर चले गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी गीता देवी, चार बेटे पवन, नवल, अमन, अंकित और एक बेटी दुर्गा कुमारी है।

