Friday, June 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में घोड़ा दौड़,अनंत सिंह का 'लाड़ला' भी लेगा हिस्सा:राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में नामी घोड़े सहित सवार शामिल होंगे, विजेताओं को पुरस्कार मिलेंगे


भोजपुर के बड़हरा प्रखंड स्थित भेड़िया गांव में 17 मई को राज्यस्तरीय घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता होगी। जहां रफ्तार, परंपरा और रोमांच का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। शाहाबाद चेतक प्रतियोगिता के बैनर तले आयोजित इस भव्य आयोजन में बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड समेत कई राज्यों के नामी घोड़े और उनके सवार हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में मोकामा के चर्चित विधायक अनंत सिंह का चर्चित घोड़ा ‘लाड़ला’, विवेका पहलवान का घोड़ा, लखनऊ के अनवर सभासद और फैजाबाद के प्रतिष्ठित घोड़ों की भागीदारी इसे और भी आकर्षक बनाएगी। आयोजनकर्ता सह पूर्व मुखिया संतोष ने बताया कि प्रतियोगिता 17 मई को दोपहर तीन बजे से शुरू होगी, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में चार प्रकार की दौड़ आयोजित की जाएगी, जिसमें पाठा घोड़ा, दो दांत घोड़ा, घोड़ी दौड़ और उद्वंत घोड़ा शामिल हैं। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। पाठा घोड़ा दौड़ के विजेता को स्कूटी, दूसरे स्थान पर आने वाले को फ्रिज और तीसरे स्थान पर रहने वाले को कूलर दिया जाएगा। वहीं दो दांत घोड़ा श्रेणी में विजेता को टीवी, दूसरे को कूलर और तीसरे को मिक्सर मशीन से सम्मानित किया जाएगा। अन्य श्रेणियों के विजेताओं को भी उचित पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस आयोजन की खासियत यह भी है कि प्रतियोगिता से तीन दिन पहले ही गांव में भोज का आयोजन शुरू हो जाएगा, जिसमें दूर-दराज से आने वाले प्रतिभागियों और मेहमानों का स्वागत किया जाएगा। संतोष ने बताया कि कई दिग्गज घोड़े और उनके सवार पहले से ही पहुंचना शुरू कर देंगे, जिससे गांव में मेले जैसा माहौल बन जाएगा। हजारों दर्शकों की मौजूदगी में होने वाला यह आयोजन न केवल खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा को भी नई पहचान देगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles