भोजपुर में ट्रेन से कटकर शटरिंग ठेकेदार की मौत हो गई। दूसरे दिन शव की पहचान हुई है। मृतक उदय राय(55) छोटका गांव के रहने वाले थे। घटना कोइलवर स्टेशन पास डाउन लाइन की है। मृतक के बेटे विकास कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दवा लेने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटे। खोजबीन के दौरान कोइलवर स्टेशन पहुंचा तो पता चला कि ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद आरा रेल थाना पहुंचा। वहां पुलिस ने फोटो दिखाया, जिसके बाद उनकी पहचान की। घर में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। सूचना मिलने पर राजद नेता रघुपति यादव अस्पताल पहुंचे। परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। मृतक छह भाई-बहन में दूसरे नंबर पर था। परिवार में पत्नी संगीता देवी, एक पुत्री सुमन कुमारी और बेटा विकास कुमार है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
भोजपुर में ट्रेन से कटकर शटरिंग ठेकेदार की मौत:मृतक की दूसरे दिन हुई पहचान, घर से दवा लेने के लिए निकले थे