दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पटना जाने के दौरान हादसा हुआ है। मृतक की पहचान जलपुरा तापा निवासी पिंटू महतो(41) के तौर पर हुई है। घटना कुल्हड़िया स्टेशन के पश्चिम साइड डाउन लाइन की है। मृतक के भांजे महेश कुमार ने बताया कि मामा गुजरात में काम करते थे। कुछ दिन पहले घर आए थे। शुक्रवार को आरा स्टेशन से ट्रेन पकड़कर पटना जा रहे थे। इस बीच ट्रेन से नीचे गिर गए। घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। रेल पुलिस से हादसे की जानकारी मिली। जिसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे।
घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को शव दिया। मृक छह भाई-बहन में सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी कोशिला देवी, दो पुत्री चांदनी, शिवानी और एक पुत्र शिवम है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


