Friday, May 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में दामाद ने ससुर की उंगली दांत से काटी:पैसा देने से मना करने पर किया हमला, पीड़ित बोला- बेटी के साथ अक्सर मारपीट करता है


भोजपुर में पैसे देने से मना करने पर सनकी दामाद ने अपने ही ससुर पर हमला कर दिया। गुस्से में उनके हाथ की उंगली दांत से चबाकर आधी काट डाली। घायल को परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव की है। घायल कुलदीप राम(45) ने बताया कि बेटी की शादी चौरी के अठपा गांव निवासी वेंकटेश प्रसाद के पुत्र अमरनाथ से की थी। कुछ दिनों से उनकी बेटी मायके में रह रही थी। दामाद भी यहीं था। लगातार खाने-पीने और खर्च के लिए पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं मिलने पर वह नाराज होकर घर छोड़कर चला गया था। गुरुवार रात करीब नौ बजे अमरनाथ शराब के नशे में घर पहुंचा। मेरी बेटी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचा, तो दामाद ने उन पर हमला कर दिया। पहले मारपीट की और फिर गुस्से में आकर उनके दाहिने हाथ की उंगली दांत से चबा डाली। काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने किसी तरह उन्हें छुड़ाया। बेटी को प्रताड़ित करता था कुलदीप राम ने आगे कहा कि मेरा कोई पुत्र नहीं है। दामाद अक्सर जमीन-जायदाद अपने नाम करने का दबाव बनाता था। इसी बात को लेकर वह उनकी बेटी को प्रताड़ित करता रहता था।
वहीं, सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर डॉ. एस. चौबे ने बताया कि घायल की उंगली गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज की सलाह दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles