Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में पति-पत्नी समेत चार की पिटाई:पाटीदार से 11 कट्ठा जमीन का चल रहा था विवाद, घर में घुसकर लोहे की रॉड से हमला


भोजपुर के मुआप खुर्द बाजार टोला में जमीन विवाद में दंपति समेत चार लोगों की पिटाई कर दी गई। इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों में संतोष कुमार सिंह(45), पत्नी आभा देवी(40), बेटा सुशांत कुमार(27) और बेटी श्वेता कुमारी(19) शामिल है। घटना इमादपुर थाना क्षेत्र की है। घायल सुशांत कुमार ने बताया कि चचेरे भाई और भतीजे से 11 कट्ठा जमीन को लेकर चार महीना से विवाद चल रहा है। अपनी जमीन पर पिताजी ने गेहूं लगाया था। रविवार दोपहर में दूसरे पक्ष के लिए जबरन गेहूं काटने पहुंच गए। विरोध करने पर घर में घुसकर लोहे की रॉड से मारकर घायल कर दिया। बीच-बचाव में परिवार के सदस्यों को भी मारा
छानबीन में जुटी पुलिस सुशांत कुमार ने पाटीदार पर 11 कट्ठा जमीन पर जबरन फसल काटने और मना करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles