भोजपुर में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। विभाग की टीम ने मंगलवार को आरा नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल गली मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान दो कारों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि जप्त शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। बरामद शराब उत्तर प्रदेश से आरा लाई जा रही थी। विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। डीएम के निर्देश पर अवैध शराब को लेकर चल रहा वाहन जांच अभियान जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देश पर जिले में लगातार अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से दो वाहनों में भारी मात्रा में विदेशी शराब भोजपुर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने पकड़ी स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल गली मोड़ के पास वाहन जांच शुरू की। जांच के दौरान सबसे पहले टोयोटा ग्लैंजा कार (BR44R-4122) को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से 180 लीटर अवैध बीयर बरामद की गई। इसके बाद एक टाटा पंच कार की जांच में 264 लीटर बीयर मिली। दोनों वाहनों से कुल 444 लीटर अवैध बीयर जब्त की गई। जप्त शराब में किंगफिशर एक्स्ट्रा स्पेशल स्ट्रांग बीयर 500 एमएल की कुल 888 कैन शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक सोहेल खान, पिता स्वर्गीय अलीशेर खान, निवासी सारीपुर वार्ड संख्या-36, थाना औद्योगिक क्षेत्र, जिला बक्सर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट भेज दिया गया है। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार, राजकुमार राजा समेत मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे। विभाग ने कहा है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
भोजपुर में पांच लाख रुपए की अवैध शराब जब्त:उत्तर प्रदेश से आरा लाई जा रही थी खेप, 2 कार से 444 लीटर बीयर बरामद; एक गिरफ्तार