Friday, June 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में पेट्रोल पंप के बाहर अचानक जुटी भीड़:पेट्रोल-डीजल की किल्लत की उड़ी अफवाह, जिला प्रशासन बोला- पैनिक न हों, पर्याप्त भंडार मौजूद


आरा शहर समेत भोजपुर जिले में सोमवार को पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों ने लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। पेट्रोल की कमी की अफवाह फैलते ही शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति यह हो गई कि कई पेट्रोल पंप शाम होते-होते बंद पड़ गए, जबकि कुछ जगहों पर सीमित मात्रा में ही पेट्रोल दिया जाने लगा। बाइक और कार सवार बड़ी संख्या में पेट्रोल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचते रहे, जिससे भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। हालांकि जिला प्रशासन ने पेट्रोल की किसी भी प्रकार की कमी से साफ इनकार किया है। जिलाधिकारी बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें, भीड़ न लगाएं जिलाधिकारी तनय ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले में पेट्रोल–डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। इसके बावजूद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, जिसके कारण शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी लोग पेट्रोल पंपों की ओर रुख कर रहे हैं। प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में जुटा हुआ है कई पेट्रोल पंप संचालकों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रति वाहन सीमित मात्रा में पेट्रोल देना शुरू कर दिया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुविधा मिल सके। अचानक बढ़ी मांग और अफवाहों के चलते हालात कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गए, हालांकि प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में जुटा हुआ है। कस्टमर धनजी ने बताया कि उनके बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया है। मैं बोतल लेकर तीन चार पेट्रोल पर गए,लेकिन किसी ने पेट्रोल नहीं दिया है। बाइक लेकर नजदीक के दो पेट्रोल पंप पर गए थे, लेकिन पंप बन्द है। जहां खुला है वहां गाड़ियों की लंबी कतार है और नोजल कर्मी बोल रहे है कि बोतल में तेल नहीं मिलेगा। लोगों को परेशानियों को नहीं देखा जा रहा है। कहां–कहां बाइक को ठेल कर लेकर जाए। वहीं, पेट्रोल पंप संचालक टिंकू ने बताया कि हमारे पंप पर भरपूर पेट्रोल है। और भारत पेट्रोलियम पूरा तेल दे रहा है। पंप पर आने के बाद पता चला कि शहर के कई पेट्रोल पंप बंद है। पब्लिक से नम्र निवेदन है कि सब्र के साथ खरीदारी करें। पंप पर धक्का मुक्की नहीं करें। नोजल कर्मियों का सहयोग करें,सभी को पेट्रोल–डीजल मिलेगा। टिंकू ने बताया कि एडवांस पैसा देने के बाद कंपनियां तेल दे रही है। शनिवार-रविवार को बैंक बंद होने के कारण परेशानी हो रही है। पेट्रोल पंप के कई गाड़ियां जाम में भी फंसी है। रात तक सब सामान्य हो जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles