Friday, May 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में बधार में मिला पेंटर का शव:दूसरे दिन हुई पहचान; घर से गांव के युवक के साथ निकला था, पिला-खिलाकर मारने का आरोप


भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम बधार में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक रंजीत कुमार सिंह(30) जगदीशपुर वार्ड नंबर 18 का रहने वाला था। पेशे से पेंटर था। नगर भारत गैस एजेंसी के पास से शव मिला था। हाथ-पैर पर जले का निशान मिला था। मृतक के परिजनों ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे घर से गांव के ही ललटू नामक युवक के साथ निकाला था। देर रात स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद परिवार के लोग आरा सदर अस्पताल पहुंचे। शव को देख उसकी पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
घर में मचा कोहराम परिजन में ललटू पर पिला-खिलाकर मारने की आशंका जताई है। हालांकि गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार के विवाद और दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है। मृतक अपने तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी श्वेता कुशवाहा और दो वर्ष की पुत्री स्वीटी कुमारी है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles