![]()
भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतका के पुत्र राजेश कुमार चौधरी के बयान पर बेलाउर गांव निवासी नागेंद्र चौधरी, उसकी पत्नी राखी देवी, मां लचिया कुंअर और अजीमाबाद के करवासीन गांव निवासी अर्जुन चौधरी, उनकी पत्नी रूबी देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है। राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि 23 अक्टूबर की सुबह वह अपनी मां चिंता कुंअर के साथ धान के खेत में पानी देखने गया था। उसी बीच सभी नामजद आरोपी उनकी मां के पास आए और गाली-गलौज करते हुए पूर्व के विवाद को लेकर घास काटने वाले हसुआ से मारने लगे। वह दौड़कर चिल्लाते हुए अपनी मां के पास पहुंचे। मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। मां को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, लेकिन उनकी जान नहीं बची। मामले में पति-पत्नी की गिरफ्तारी वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि मृतका के पुत्र राजेश कुमार चौधरी ने पूर्व के विवाद को लेकर अपनी मां की हत्या करने का आरोप लगाया है। पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नागेंद्र चौधरी और उसकी पत्नी राखी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
भोजपुर में बुजुर्ग महिला हत्याकांड में FIR दर्ज:पति-पत्नी समेत 5 पर केस, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया अरेस्ट; धारदार हथियार से किया था हमला
