Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में मां-बेटे समेत 7 लोग झुलसे:घर के बाहर खड़ी बाइक में लगी आग, धमाके के साथ फटी टंकी; परिजन ने साजिश की आशंका जताई


भोजपुर में शुक्रवार देर रात घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लग गई। इस दौरान पेट्रोल की टंकी फटने से एक ही परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को पहले रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 4 की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के शोभी टोला गांव की है। पीड़ित की पहचान भुअर यादव की पत्नी चांद मुनि देवी(75), उनके पुत्र वीरेंद्र यादव(53), रविंद्र यादव(45), नरेंद्र यादव के पुत्र आशीष कुमार(12), वीरेंद्र यादव के बेटे पुत्र रविशंकर यादव(26), धर्मशिला देवी(40) और उनकी बेटी अंशु कुमारी(14) शामिल है। सभी के चेहरे, हाथ, पैर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्से झुलस गए हैं। धमाके के साथ फटी टंकी घायल रविशंकर कुमार यादव ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद भीषण गर्मी के कारण रात में छत पर सोने चले गए थे। अचानक घर के बाहर खड़ी बाइक से आग की लपटें उठती दिखाई दी। तुरंत हमलोग नीचे आए। बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान तेज धमाके के साथ गाड़ी की टंकी फट गई। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद सभी लोग उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुश्मनी के कारण बाइक में आग लगाई है। हालांकि आग लगाने वाले की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चार लोगों की हालत गंभीर है सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि झुलसे हुए सभी मरीजों का प्राथमिक उपचार किया गया है। गर्मी के कारण अधिकांश लोग हल्के कपड़ों में थे, जिससे शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर जलन हुई है। चार घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस भी घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles