![]()
भोजपुर में गोली लगने से युवक घायल हो गया। बुलेट दाहिने हाथ में हथेली के ऊपरी हिस्से पर लगी है, जो अंगूठे के पास से छूते हुए निकल गई है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव की है। घायल की पहचान योगेश्वर पांडेय का के पुत्र अजीत कुमार(22) के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके से एक देसी पिस्टल मिला है। चेकिंग के दौरान गोली चलने की आशंका है। परिवार के सदस्य पंजाब में रहते हैं पिता योगेश्वर पांडेय ने बताया कि हमलोग पंजाब में रहते हैं और वहीं पर काम करते हैं। छुट्टी पर आठ महीने बाद गांव आया था। शुक्रवार को मेरा बेटा मोबाइल चार्च के लिए अपनी चाची के घर गया था। कुछ देर बाद पड़ोसियों से जानकारी मिली कि उसे गोली लगी है। गांव में किसी से कोई विवाद नहीं है। किसने और क्यों गोली मारी है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार ने बताया कि घटना उसके दोस्त सोनू पांडेय के घर में घटी है। घटनास्थल से एक देसी पिस्टल बरामद किया है। प्रथम दृष्टया हथियार चेक करने के दौरान गोली लगना प्रतीत हो रहा है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।
भोजपुर में युवक को लगी गोली:मौके से देसी पिस्टल बरामद, हथियार चेक करने के दौरान फायरिंग की आशंका
Date:




