Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैसों के विवाद में युवक की हत्या:घर से 1KM दूर खेत में मिला शव; पत्नी बोली- 2 लाख कर्ज था, लगातार धमकी मिल रही थी


मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी। शव घर से एक किलोमीटर दूर गांव से बाहर खेत में मिला है। पैसों के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान पुतुल उर्फ शशि भूषण कुमार(32) के तौर पर हुई है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी टाउन-2 विनीता सिन्हा और सदर थानाध्यक्ष अश्मित कुमार पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया। घटना सदर थाना क्षेत्र के पताही (धोबी टोला) की है।
साजिश रचकर मार डाला पत्नी चंचल देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पैसों के लेनदेन के विवाद में गला दबाकर हत्या की गई है। मेरे पति ने हर्ष से लगभग दो लाख रुपए का कर्ज लिया था। पैसों लौटाने का प्रेशर बना रहा था। लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था। शुक्रवार रात बीमार दादी को घर छोड़कर लौट रहा था। रात 9 बजे आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। हर्ष ने ही साजिश रचकर मेरे पति की हत्या कर दी।
शराब कारोबार से जुड़ा था मृतक पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक पुतुल शराब के अवैध कारोबार से जुड़ा था। सदर थाने में उसके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत कई मामले पहले से दर्ज है। हैरानी की बात यह है कि तलाशी के दौरान मृतक के पास से भी शराब बरामद की गई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। क्या यह हत्या केवल पैसे के लेनदेन का नतीजा है या शराब सिंडिकेट के आपसी रंजिश का परिणाम। तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया पुतुल की मौत के बाद उसके तीन छोटे बच्चों और पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बड़ा बेटा महज 6 साल का है, जबकि दो बेटियां 5 और 3 साल की हैं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अश्मित कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम ने कई अहम सबूत जुटाए हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles