Wednesday, September 30, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शूटिंग प्रतियोगिता में जैप-4 बना ओवरऑल चैंपियन, हर्ष

बोकारो | झारखंड सशस्त्र पुलिस की 23वीं क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता-2026-27 का समापन सोमवार को जैप-4, बोकारो के फायरिंग बट में हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा रहे। जैप-4 के समादेष्टा सह संगठन सचिव ऋषव कुमार झा ने स्वागत भाषण दिया। ओवरऑल चैंपियन का खिताब जैप-4 बोकारो ने जीता। जैप-5 देवघर दूसरे और जैप-3 गोविंदपुर, धनबाद तीसरे स्थान पर रहा। आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं पुलिसकर्मियों की निशानेबाजी क्षमता को बेहतर करने के साथ अपराध और उग्रवाद से निपटने में मददगार हैं। उपायुक्त अजय नाथ झा ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles