![]()
भोजपुर में संदिग्ध हालत में किसान की मौत हो गई। घर से खेत जाने के लिए निकले थे। मृतक की पहचान गांव नहसी वार्ड नंबर-1 निवासी ओम प्रकाश(53) के तौर पर हुई थी। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र की है। मृतक के बेटे विवेक कुमार ने बताया कि पिताजी खेत की ओर गए थे। रास्ते में आहर में डूब गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों की नजर पड़ी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों के सहयोग से पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी। संतुष्टि के लिए सदर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की ओर से बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक ओम प्रकाश खेत खेत में काम कर रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। खेत में गिर जाने से उनके मौत होने की बात सामने आ रही है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। घर में मचा कोहराम मृतक के परिवार में पत्नी मीरन देवी, दो पुत्री खुशबू , खुशी और दो पुत्र विवेक कुमार, अभिषेक कुमार है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
