Wednesday, April 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में सड़क हादसा, युवक की मौत:बुआ के घर घूमने गया था, लौटते वक्त ट्रक ने रौंद डाला; लोगों ने सड़क जाम किया


भोजपुर में ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीण गुस्सा हो गए। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की। कारीसाथ फोरलेन पर शव को रख सड़क जाम कर दिया। इस दौरान फोरलेन पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप रहा। सूचना पाकर गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंचल महथा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाने-बुझाने लगे। जिसके बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घटना आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव के पास की है। घटनास्थल पर ही मौत हो गई जानकारी के अनुसार मृतक गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव निवासी कमलेश सिंह का 20 वर्षीय पुत्र आकाश सिंह है। वह स्नातक का छात्र था। इधर मृतक के चचेरे चाचा ने बताया कि सोमवार को वह बाइक से गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव अपने फुआ के घर घूमने गया था। जब वह बाइक से वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान कारीसाथ फोरलेन पर बेलगाम ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने परिजनों को दी। बताया जाता है कि मृतक अपने 2 भाई और 4 बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां अनीता देवी, 4 बहन नेहा, निधु और एकता है। मृतक के छोटे भाई विकास सिंह की मौत भी ट्रेन की चपेट में आने से कुछ साल पहले हुई थी।

Spread the love

Popular Articles