![]()
भोजपुर में सड़क हादसे में रोहतास के रहने वाले 2 दोस्तों की मौत हो गई। दोनों दुर्गा पूजा की मार्केटिंग करने निकले थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। मृतकों में रोहतास के सासाराम थाना क्षेत्र सासाराम गांव वार्ड नंबर-23 निवासी नंदू राम का बेटा बाल्मीकि कुमार (22) और इसी गांव का प्रकार कुमार (26) है। घटना आरा-सासाराम स्टेट हाईवे चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव की है। पंडाल का कपड़ा लेकर लौट रहे थे मृतक बाल्मीकि कुमार के भाई कार्तिक कुमार ने बताया कि बाल्मीकि अपने दोस्त प्रकाश कुमार के साथ दुर्गा पूजा पंडाल का कपड़ा लेने के लिए मंगलवार की शाम करीब 5 बजे बाइक से आरा आया था। बुधवार की रात जब वह दोनों पूजा पंडाल का कपड़ा लेकर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान सियाडीह गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस ने परिजन को दी। सूचना पाकर परिजन चरपोखरी थाना पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने शवों को का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। दोनों अपने घर में छोटे थे बताया बताया जाता है कि मृतक बाल्मीकि कुमार अपने 6 भाई और एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां प्रतिमा देवी व पांच भाई सुशील कुमार, अजीत कुमार, कृष्णा कुमार, गणेश कुमार, कार्तिक कुमार और एक बहन अंजली कुमारी है। मृतक प्रकाश कुमार अपने दो भाई व दो बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां संध्या किरण व दो बहन नेहा भारती और सुगंधा देवी है। उसके बड़े भाई उज्जवल कुमार की मौत कुछ साल पहले हो गई थी।
भोजपुर में सड़क हादसा, रोहतास के 2 दोस्तों की मौत:दुर्गा पूजा का सामान लेने आरा आए थे, लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
