Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में सड़क हादसे में सगे भाई समेत 3 घायल:बाजार से लौट रहे थे दोनों भाई, तीनों घायलों में से दो लोगों की हालत नाजुक


आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसे में बाइक सवार सगे भाई समेत तीन लोग जख्मी हो गए। जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। पहली घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास की है, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सगे भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद घायलों को उनके साथ जा रहे दोस्तों ने इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को आरा सदर अस्पताल लाया गया। सूचना पाकर परिजन भी आरा सदर अस्पताल पहुंचे। दोनों भाई बाइक से बाजार से घर लौट रहे थे जानकारी के अनुसार, घायलों में संदेश थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के रहने वाले सुदर्शन पंडित का 20 साल का बेटा हितेश कुमार और 18 साल का बेटा रितेश कुमार शामिल है। बताया जाता है कि दोनों बाइक से उदवंतनगर बाजार से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पिपरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनके बाइक को टक्कर मार दी। वहीं दूसरी घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव के पास की है, जहां चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद बाइक चला रहे पति ने महिला को इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी और फिर आरा सदर अस्पताल में एडमिट कराया। जानकारी के अनुसार, घायल महिला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव के रहने वाले चंदन कुमार की 25 साल की पत्नी ज्योति देवी है। चंदन कुमार ने बताया कि उन्होंने अपना नया मकान दक्षिण एकौना गांव में बनाया है, जिसका कुछ दिन पहले गृह प्रवेश था। चंदन ने बताया कि मैं ज्योति के साथ बाइक से सिकरहटा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव अपने पुराने घर पर जा रहा था। इसी दौरान उदवंतनगर गांव के समीप ब्रेकर आ जाने के कारण बाइक असंतुलित हो गई और ज्योति चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles