Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:साइकिल से गैस भरवाने जा रहे थे, ट्रक की टक्कर से गई जान


भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के कपिल देव चौक के पास मंगलवार को बेलगाम ट्रक ने गैस भरवाने जा रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के काजीचक गांव निवासी मो. इशुफ अंसारी का 64 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नैईम है। वह पेशे से मजदूर थे। इधर, मृतक के परिजन मो. सरफराज ने बताया कि वह साइकिल से सिलेंडर में गैस भरवाने के लिए कपिल देव चौक जा रहे थे। इस दौरान कपिल देव चौक के समीप बेलगाम ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तब स्थानीय लोगों द्वारा सूचना पाकर परिजन और स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। पुलिस ने ट्रक को किया जब्त पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी शहनाज बेगम,पांच पुत्र मो. अजहरुद्दीन, मो. जैनुल, मो. शाहरुख, मो. सुलेमान, मो. अरमान व तीन बेटी तबस्सुम, अंजुम और नरगिस है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उनकी पत्नी शहनाज बेगम और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles