Friday, August 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में सड़क हादसे में खाद्य कारोबारी की मौत:दुकानदारों से कलेक्शन कर बाइक से लौट रहे थे; अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, विरोध में सड़क जाम


आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव मोड़ के समीप शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बक्सर निवासी बुजुर्ग को रौंद दिया हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को लेकर आसपास की इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। उधर, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बिलौटी गांव मोड़ के समीप शव को सड़क पर रख जाम कर दिया। उनकी ओर से करीब दो घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। स्थानीय थाना की पुलिस ने समझा बुझाकर जाम हटवाया सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटवाया। तब परिचालन शुरू हो सका। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक बक्सर जिला के मुरार थाना क्षेत्र के ओझा बरांव गांव निवासी स्व. वनवारी दुबे के 60 वर्षीय पुत्र दिव्य प्रकाश दुबे उर्फ मुन्ना दुबे है। वह पेशे से खाद व्यापारी थे। बिलौटी गांव मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि वह बाइक बाइक द्वारा अपने गांव से बिलौटी बाजार पैसा कलेक्शन करने आए थे। वापस लौट के दौरान बिलौटी गांव मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना एवं उनके परिजन को दी गयी। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी ईमा दुबे व एक पुत्र अंकित दुबे एवं एक पुत्री श्रेष्ठी कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उनकी पत्नी एम दुबे एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles