Thursday, August 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत:बेटी के ससुराल से वापस घर लौट रहे थे, तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर


भोजपुर में शनिवार देर शाम बाइक सवार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंद दिया। इलाज के दौरान पीरो पीएससी में दम तोड़ दिया। मृतक नारायण राम(64) रोहतास जिला के ओसाव गांव के रहने वाले थे। घटना इमादपुर थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव के पास की है। मृतक के दामाद बालकेश्वर राम ने बताया कि साइकिल से अपनी बेटी गांगो देवी के घर घूमने आए थे। वहां से घर लौटते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचा। इसके बाद अस्पताल लेकर गए। जहां उनकी मौत हो गई। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार में पत्नी, दो बेटी गांगो देवी, मीरा देवी और एक बेटा यमुना राम है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles