![]()
आरा में एक लड़की ने खुदकुशी कर ली। घर में पंखे से लटका हुआ शव मिला है। मृतका की पहचान तरी मोहल्लाखारा कुआं वार्ड नंबर 9 निवासी अशोक प्रसाद की पुत्री संस्कृति कुमारी(18) के तौर पर हुई है। घटना टाउन थाना क्षेत्र की है। मृतका की मां अनीता देवी ने बताया कि वह प्राइवेट काम कर बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। संपत्ति को लेकर पाटीदार से भी विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में है। छोटी बेटी संस्कृति कुमारी जब भी किसी चीज की डिमांड करती थी, उसे आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पूरा नहीं कर पाती थी। घर में मचा कोहराम शनिवार को मैं काम पर गई थी। मेरी बड़ी बेटी नहाने गई थी। इसी बीच वह अपने कमरे का दरवाजा बंद कर गले में रस्सी बांध पंखे से लटक गई। जब उसकी बहन नहा कर आई तो, उसने देखा कि वह पंखे से लटक रही है। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
भोजपुर में 18 साल की लड़की ने की खुदकुशी:कमरे में पंखे से लटका मिला शव, मां बोली- आर्थिक तंगी से परेशानी थी
