Saturday, May 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में 2 बाइकों की आपस में टक्कर:हादसे में राजमिस्त्री की मौत, घर से काम पर जाने के लिए निकले थे; आरोपी मौके से फरार


आरा-अरवल मार्ग पर दो बाइकों की आपसी टक्कर हो गई। हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान पवना वार्ड नंबर-1 निवासी भरत पंडित(40) के तौर पर हुई है। पेशे से राजमिस्त्री था। मृतक के बेटे रामाशंकर ने बताया कि रोज की तरह शनिवार की सुबह काम करने के लिए रन्नी गांव जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए पहले ग्रामीण डॉक्टर के पास ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम टाउन पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार में पत्नी सुभद्रा देवी, चार पुत्री पिंकी, प्रियंका, रिंकी, प्रीति और दो पुत्र रवि शंकर, रामाशंकर है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles