Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में 6 दिनों से लापता लड़के की मिली लाश:पत्नी ने सास-ससुर पर हत्या का आरोप लगाया, बोली- संपत्ति का विवाद था


भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के कुसरे गांव से 6 दिन से लापता युवक की 7वें दिन लाश मिली है। आरोप है कि युवक की हत्या के बाद उसके शव को घाट पर गड्ढा खोदकर दफना दिया गया था। मृतक की पत्नी ने अपने ही सास-ससुर पर संपत्ति विवाद पर हत्या का आरोप लगाया है। युवक का शव सहार थाना क्षेत्र के सहार बालू घाट 26 बी के जाने वाले रास्ते में स्थित खेत से बरामद हुआ। युवक की डेडबॉडी पूरी तरह से सड़-गल चुकी है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पत्नी के बयान पर आगे की जांच में जुट गई है। जेसीबी से खोदकर निकाली गई लाश मृतक की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के कुसरे गांव के रहने वाले बुटन यादव के बेटे 22 साल के हीरो यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, गंगा नदी घाट के किनारे शव को दफनाए जाने की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जेसीबी की मदद से शव को गड्ढे से निकाला। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया, जिसने जरूरी सबूत जुटाए। इसके बाद शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से शव की स्थिति को देखते हुए डॉक्टर सूर्यकांत निराला ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। पत्नी बोली- मैं मायके में थी, पति 7 अप्रैल को लापता हुआ था दैनिक भास्कर से फोन पर बातचीत में मृतक की पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि उसके ससुराल वालों की ओर से संपत्ति बंटवारे को लेकर बराबर उनके साथ मारपीट की जाती थी। एक महीने पहले वो चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव अपने मायके जाकर रह रही थी। इसी बीच 7 अप्रैल की शाम का घर लापता हो गया। 9 अप्रैल को सास-ससुर, देवर समेत 6 लोगों को आरोपी बनाकर हत्या का आरोप लगाया मुन्नी देवी पति के गायब होने की सूचना पाकर ससुराल पहुंची। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। जिसके बाद मुन्नी देवी की ओर से स्थानीय थाना में 9 अप्रैल को अपने ससुर बटन यादव, सास पुनीता देवी व तीन देवर मीठा लाल, मनु कुमार एवं दीपक कुमार सहित छह लोगों के खिलाफ अपने पति का अपहरण कर व उसके हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी बीच खोजबीन के दौरान सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत उसका शव बरामद किया गया। प्राथमिक दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपी अप्राथमिकी अभियुक्त बताया जा रहे हैं। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी मुन्नी देवी और एक बेटी प्रियांशु कुमारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles