Tuesday, October 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर- सड़क हादसे में चचेरे भाई समेत तीन घायल:बालाजी मंदिर घूमकर वापस लौट रहे थे, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर; दो की हालत गंभीर


आरा-बक्सर फोरलेन पर बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया गांव के पास बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजन और साथ रहे लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में तीनों घायलों का इलाज किया गया। गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गांव के रहने वाले बीरेंद्र तत्वा के 20 साल के बेटे चंदन कुमार, सुरेश प्रसाद के 16 साल के बेटे रितेश कुमार और दिल्ली के रहने वाले श्याम सिंह का 20 साल का बेटा ऋषभ कुमार शामिल है। घायल बोला- गांव से अलग-अलग बाइक से मंदिर गए थे घटना को लेकर घायल चंदन कुमार ने बताया कि वे सभी अलग-अलग बाइक से चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा गांव स्थित बालाजी मंदिर में दर्शन करने गए थे। वहां से लौटने के दौरान बिहिया गांव के समीप सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। वहीं, अस्पताल में मौजूद एक घायल के परिवार की सदस्य महिला ने बताया कि मैंने लड़कों को मंदिर जाने से मना भी किया था, लेकिन इसके बावजूद वे दर्शन करने चले गए। लौटने के दौरान उनके साथ हादसा हो गया। इधर, ऑन ड्यूटी चिकित्सक के अनुसार, चंदन कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि रितेश कुमार के हाथ और पैर में गंभीर चोटें लगी हैं। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद चंदन कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। वहीं, रितेश कुमार और ऋषभ कुमार का इलाज जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles