Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोलेनाथ को दूध-दही, घी और शक्कर से स्नान कराया:गुलाब, गेंदा, चमेली और रजनीगंधा के फूलों से हुआ शृंगार, बाबा गरीबनाथ धाम में जुटे भक्त


मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में ‘सनातन सेवार्थ बिहार’ और ‘रात्रि सेवा दल’ ने संयुक्त रूप से ‘फूलों की होली’ का भव्य आयोजन किया। शहर में वृंदावन की तर्ज पर उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उत्सव का शुभारंभ मंदिर के पुजारी पंडित आशुतोष पाठक (डाबर बाबा) के मार्गदर्शन में हुआ। सबसे पहले बाबा गरीबनाथ का षोडशोपचार पूजन किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बने पंचामृत से बाबा को स्नान कराया गया। स्नान के बाद बाबा का रंग-बिरंगे गुलाब, गेंदा, चमेली और रजनीगंधा के फूलों की मालाओं और सुगंधित अबीर से महाश्रृंगार किया गया। आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच खीर का प्रसाद वितरित किया गया। फूलों की होली शुरू होते ही पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा की बाबा के दरबार में फूलों की होली सनातन सेवार्थ के संरक्षक प्रभात मालाकार ने इस अवसर पर बताया कि हर साल बाबा के दरबार में फूलों की होली का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य है कि महादेव की कृपा से समाज के हर व्यक्ति के जीवन में फूलों जैसी सुगंध, सौंदर्य और प्रेम बना रहे। यह आयोजन मुजफ्फरपुर की सांस्कृतिक विरासत को वृंदावन के उल्लास से जोड़ता है। इस आयोजन को सफल बनाने में मनीष कुमार सोनी, प्रिंसू मोदी, मन्नी पाठक, आकाश राजपूत, राकेश तिवारी, रमण मिश्रा, प्रकाश कुमार, विकास कुमार, पंडित निरंजन झा, राजा कुमार, मनोज कुमार और सागर कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles