Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मंत्री ने बाबा साहेब की प्रतिमा का किया अनावरण

मंत्री ने बाबा साहेब की प्रतिमा का किया अनावरण

मधुपुर. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने मंगलवार को शहर के भेड़वा नवाडीह में संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की भव्य व आकर्षक प्रतिमा का अनावरण माल्यार्पण कर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की कई प्रतिमाएं बनवायी गयी हैं, लेकिन यह प्रतिमा सबसे अलग और भव्य है. क्योंकि यहां पर सभी लोग शिक्षित है. बाबा साहेब का कथन था शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो आज के समय ज्यादा प्रासंगिक है. कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा. मौके पर मंत्री हफीजुल हसन, एसडीओ राजीव कुमार, सीओ यामुन रविदास, इंस्पेक्टर इंचार्ज संतोष कुमार गुप्ता, शिक्षक सोहन दास,फैयाज कैशर, भीम आर्मी के राजेश कुमार दास, पूर्व पार्षद शबाना खातून, कुंदन भगत, दिनेश्वर किस्कू, जयप्रकाश मंडल, प्रकाश दास, समीर आलम, अर्जुन दास समेत मोहल्ले के दर्जनों लोग उपस्थित रहे. वहीं, कोर्ट मोड़ पर अनुसूचित संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित समारोह में उपस्थित होकर मंत्री हफीजुल हसन ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके मार्ग दर्शन में चलने की अपील किया. इसके अलावा उपस्थित अन्य अतिथि व लोगों ने बाबा साहेब की जयंती पर शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

The post मंत्री ने बाबा साहेब की प्रतिमा का किया अनावरण appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles