![]()
नवादा में बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए। यात्रा नवादा के सर्किट हाउस से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए डीएम कार्यालय पहुंची। देखें,मौके से आई तस्वीरें… तिरंगा यात्रा से एकजुटता का संदेश यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश के प्रति एकजुटता का संदेश दिया। स्कूली बच्चों के साथ-साथ युवा, छात्र, नौजवान और बुजुर्ग भी इसमें उत्साहपूर्वक शामिल हुए। मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तिरंगा देश का राष्ट्रीय प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी को एकजुट होकर इसके सम्मान में खड़ा होना चाहिए। मंत्री ने कहा कि यह देश अनेक वीरों की कुर्बानियों के बाद आजाद हुआ है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नवादा के डीएम, एसडीएम समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

