Top 5 This Week

Related Posts

मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रतिनिधि, सीवान. वासंतिक नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को जिले भर में मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई. शहर के कचहरी दुर्गा मंदिर, गांधी मैदान स्थित बुढ़िया माई मंदिर तथा फतेहपुर दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. भक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजा कर मां से सुख-समृद्धि और परिवार की मंगल कामना की . इधर, शहर के गांधी मैदान में श्री राम जन्म महोत्सव न्यास के तत्वावधान में भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित कर भव्य पूजा-अर्चना एवं रामकथा का आयोजन चलजा रहा है. रामकथा में पंडित आलोक मिश्रा ने अपने मधुर भजनों और प्रवचन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया. उन्होंने ऐसी लगन मत तोड़ना, प्रभु जी मेरी लगन मत तोड़ना… जैसे भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया.अपने प्रवचन में उन्होंने कहा कि जीवन एक गहरी नदी के समान है, जिसमें श्रद्धा और विश्वास ही नाव का कार्य करते हैं. यदि मनुष्य धर्म और मर्यादा का पालन नहीं करता, तो उसका जीवन व्यर्थ हो जाता है.उन्होंने तुलसी पूजन, एकादशी व्रत, सूर्य उपासना और संतों के सम्मान के महत्व पर भी प्रकाश डाला.साथ ही उन्होंने त्याग की महत्ता बताते हुए प्रह्लाद, विभीषण, भरत, राजा बलि और गोपियों के उदाहरण प्रस्तुत किए.विशेष रूप से उन्होंने भरत जी के त्याग और भाई श्रीराम के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का वर्णन करते हुए कहा कि सत्ता से ऊपर प्रेम और धर्म होता है.इस मौके पर समिति के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता सुनील दत्त शुक्ला, सचिव मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष बबलू सरैया, संरक्षक रंग बहादुर सिंह, मुखदेव सिंह, मीडिया प्रभारी इंजीनियर सतीश कुमार सिंह उर्फ बबलू, शिवनाथ सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद लीसा लाल, विवेक लाल,राजेंद्र कुमार, मुन्ना, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अनिल सिंह,अरुण गुप्ता उपस्थित रहे.

The post मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles