मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने मंगलवार को गयाजी जिले के मुफस्सिल थाना को गोद लिया है। इससे पहले आईजी ने मुफस्सिल थाना में पहुंच कर विशेष समीक्षा भी की। थाने को गोद लिए जाने के बाद आईजी विकास वैभव की सीधी नजर मुफस्सिल थाने पर रहेगी। आईजी का लक्ष्य है कि ये थाना गयाजी जिले के आदर्श थाना के रूप में जाना जाए और फरियादियों को समय के साथ न्याय मिल सके। आईजी विकास वैभव करीब 5 बजे मानपुर के मुफस्सिल थाने पहुंचे। यहां उन्हें पहले सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने थाने की समीक्षा की। पेंडिंग केस, अपराध की प्रकृति, प्रमुख अपराध की श्रेणी, पुलिस बल की संख्या, फरार अपराधियों की संख्या, पुलिस संवाद, गश्ती, रात्रि गश्ती, चुनोतियां आदि की गहन समीक्षा की। इसके अलावा थाना के कार्यालय परिसर का भी जायजा लिया। पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद थाने को लिया गोद समीक्षा के बाद विकास वैभव ने मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि पुलिस मुख्यालय से आदेश हुआ कि सीनियर अधिकारी अपने जिले किसी एक थाने को गोद लेंगे और उसे आदर्श थाना के रूप विकसित करेंगे। इसी आदेश का पालन किया गया है। मुफस्सिल थाना को गोद लिया गया है। उन्होंने बताया कि मुफस्सिल थाना में गृह भेदन के मामले अधिक हैं। उन्हें डिटेक्ट करने का आदेश दिया गया है। एसडीपीओ, इंस्पेक्टर, दरोगा, आईओ को आदेश दिया गया है कि वे तेजी से काम करें और पेंडिंग केसों का निबटारा करें। मुफस्सिल थाना में करीब 2400 केस पेंडिंग विकास वैभव ने बताया कि मुफस्सिल में करीब 2400 केस पेंडिंग है। मुफस्सिल थाने के पुलिस कर्मियों को लक्ष्य दिया है कि आने वाले एक वर्ष के अंदर पेंडिंग केसों की संख्या 400 हो जानी चाहिए। इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। तभी लक्ष्य के करीब पहुंचना सम्भव होगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश के तहत समीक्षा की जा रही है। यह अभी महज शुरुआत है। पेंडिंग केसों का निबटारा नहीं होने पर एक्शन भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बात से सभी अधिकारियों को विशेष रूप से जानकारी दी गई है। उन्होंने अभया ब्रिगेड के गठन किए जाने के सवाल के जवाब मे कहा कि अभी तो शुरुआत है। सरकार का जो भी आदेश है उसका पालन किया जाएगा।
मगध रेंज के आईजी ने मुफ्फसिल थाने को लिया गोद:यहां करीब 2400 केस पेंडिंग: विकास वैभव बोले- आदर्श पुलिस स्टेशन के रूप में डेवलप होगा