Thursday, October 22, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मछली मारने के दौरान नदी में डूबने से युवक की मौत

भरनो थाना क्षेत्र के अमलीया पंचायत अंतर्गत अम्बा टोली गांव स्थित नदी में डूबने से प्रकाश खलखो (45 वर्ष) की मौत हो गई। वह नदी में मछली मारने के दौरान गहरे पानी में डूब गए थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उनका शव नदी से बरामद किया गया। घटना के बाद से परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में जुटे थे। जानकारी के अनुसार, अम्बा टोली निवासी प्रकाश खलखो रविवार को नदी में मछली मारने गए थे। उसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद तलाश शुरू की गई, लेकिन रविवार को उनका पता नहीं चल सका। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे नदी से उनका शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद घटना की सूचना भरनो थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।प्रकाश खलखो की मौत से उनके परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। वहीं, घटना के बाद अम्बा टोली गांव में शोक की लहर है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles