Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मछली में गिरी छिपकली, खाने से 9 लोग बीमार:आरा सदर अस्पताल में एडमिट, सभी एक ही परिवार के सदस्य; पेट दर्द और उल्टी की शिकायत


भोजपुर के भगवतीपुर गांव में शनिवार देर शाम छिपकली गिरी मछली खाने से एक ही परिवार के नौ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी लोगों को पेट में दर्द एवं उल्टी होने लगा। आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र की है। डॉक्टरों की देखरेख में वीरेंद्र कुमार यादव(35), उनकी पत्नी शीशामुनी देवी(28), बेटी रौशनी कुमारी(14), रितु कुमारी(12), नंदनी कुमारी(6), रागिनी कुमारी(7), बेटा गुलशन कुमार(10), गुंजन कुमार(5) और मजेदार यादव(65) का इलाज चल रहा है।
खाना खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घर में मछली बना था। जिसमें छिपकली गिरकर मर गई थी। हालांकि किसी ने देखा नहीं और उसी मछली को सभी लोगों ने खा लिया। लास्ट में मरी छिपकली पर नजर पड़ी। कुछ ही देर बाद सभी लोगो की तबीयत बिगड़ने लगी। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि चार बच्चों को पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत है, जबकि दो से तीन लोगों को उल्टी हो चुकी है। प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। ऑब्जरवेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles