Wednesday, October 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मदरसा रहमानिया में 3 शिक्षकों की फर्जी बहाली का आरोप:हेड मौलवी ने हस्ताक्षर-मोहर से किया इनकार, DM ने जांच के दिए निर्देश


कटिहार के मदरसा रहमानिया लाभा बंगरुआ में 3 शिक्षकों की फर्जी बहाली का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मदरसा कमेटी ने बिना आम सभा और चयन प्रक्रिया के इन शिक्षकों का चयन कर कागजात मदरसा बोर्ड पटना भेजे। जिन शिक्षकों पर फर्जी बहाली का आरोप है, उनमें सद्दाम हुसैन, मोहम्मद सादीकुल और मोहम्मद ओसामा शामिल हैं। ग्रामीणों ने RTI से चयन संबंधी कागजात मंगवाए, जिससे उन्हें संदेह हुआ। मौके से आई तस्वीरें… हेड मौलवी ने कागजात को बताया फर्जी कागजात देखने के बाद हेड मौलवी मोहम्मद उमर और सचिव मोहम्मद उस्मान समेत अन्य सदस्यों ने बताया कि ये कागजात उनके मदरसे से जारी नहीं हुए और न ही उन पर हस्ताक्षर या मोहर हैं। इसके बाद सरपंच असगर अली, मुखिया डॉ. तनवीर अहमद, हेड मौलवी मोहम्मद उमर और सचिव मोहम्मद सुलेमान समेत अन्य सदस्यों ने मदरसा बोर्ड पटना और जिलाधिकारी कटिहार को आवेदन दिया। इसमें फर्जी नियुक्ति रोकने, जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। DM आशुतोष द्विवेदी ने आवेदन मिलने की पुष्टि की। उन्होंने जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles