Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मधवापुर में होली को लेकर पुलिस तैनात:डीएसपी ने कहा- हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई


होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए साहरघाट और मधवापुर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। बेनीपट्टी अनुमंडल के डीएसपी अमित कुमार ने पियक्कड़ों, असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसी क्रम में साहरघाट बाजार में डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में एक फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन, अपर थानाध्यक्ष नवीन कुमार, एसआई कृष्णा कुमार और अभिमन्यु प्रसाद सहित दर्जनों पुलिसकर्मी शामिल थे। डीएसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि शराब पीकर हंगामा करने वाले, डीजे पर अश्लील गीत बजाने वाले और प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से भाईचारे और अनुशासन के साथ होली मनाने की अपील की है। साथ ही जनता से अनुरोध किया गया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय थाने को दें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles